तेजस्वी की रांची यात्रा पर RLM का तंज, कहा ‘इंडिया एक गठबंधन नहीं लोगों का झुंड है’

RLM

पटना: रांची में इंडिया गठबंधन की रैली आज रैली और रैली में भाग लेने के लिए बिहार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता एवं राजद प्रमुख लालू यादव के साथ रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। तेजस्वी के रांची जाने पर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने तंज कसा है और कहा कि इंडिया एक गठबंधन है यही अपने आप में एक मजाक है। कैसे मानें कि गठबंधन है, कई जगहों पर ये एक दूसरे के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं।

ये एक गठबंधन है ही नहीं बल्कि एक झुंड है जहां लोग कई बार एक साथ जमा हो जाते हैं। वही झुंड आज रांची में जुट रही है। उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आप रांची जा रहे हैं लेकिन पहले आपको आपके ही सभा में चिराग पासवान की माता को गाली देने वाले को खोज कर दण्डित करना चाहिए था। आप उस पर बहानेबाजी कर रहे हैं कि शोर में सुनाई नहीं दिया। आप तो उस वक्त चुप थे और आपके नेता आपके बगल में खड़ा होकर उसके सामने हाथ जोड़ रहे थे इससे साफ जाहिर होता है कि आपलोग को पता है कि वह कौन है।

आप कुछ भी कीजिये इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लाठी में तेल लगा कर मुरेठा बांध हाथ घुमाने से पिछले 30-40 वर्षों में कहीं गई और कभी आगे नहीं जाएगी। यह राजद की संस्कृति है और जनता जानती है कि इस तरह की संस्कृति वाला कोई भी दल बिहार का किसी भी सूरत में हित नहीं कर सकता है।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM के लालू परिवार पर हमला पर राजद ने किया पलटवार, कहा ‘मांगनी चाहिए माफ़ी’

RLM

RLM

Saffrn

Trending News

42 साल बाद अपने कॉलेज लौटे मंत्री शैलेंद्र, पुराने हॉस्टल रूम...

मोतिहारी : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र मोतिहारी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं।...

दिल्ली से पटना पहुंचते ही एक्शन में राबड़ी, कहा- नहीं खाली...

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली गई पूर्व सीएम राबड़ी देवी...

‘बॉस फूड’ के नाम पर डुप्लीकेट कारोबार का दरभंगा में हुआ...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में चर्चित स्नैक्स ब्रांड 'बॉस फूड' के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली प्रोडक्ट बनाए और बेचे जाने...

UCO बैंक में गोलीबारी, हिरासत में एक

बेगूसराय : बेगूसराय जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित यूको बैंक की मुख्य शाखा में अचानक गोली...

बख्तियारपुर में STF व जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी...

बख्तियारपुर : बिहार के पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img