पटना: लोजपा से राजद का लालटेन थामने का खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर को तुरंत उपहार भी मिल गया। राजद में शामिल होने के कुछ ही देर बाद पार्टी में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया। महबूब अली कैसर के साथ ही पार्टी में डॉ इक़बाल मोहम्मद शमी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
आपको बता दें कि खगड़िया से लोजपा की टिकट पर बने सांसद महबूब अली इस बार लोकसभा चुनाव में टिकट कटने नाराज हो कर राजद में शामिल हो गए। राजद में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दे दी। राजद की सदस्यता तेजस्वी यादव ने रविवार की सुबह महबूब अली को दिलाई।
राजद की सदस्यता लेने के बाद महबूब अली कैसर ने पार्टी चिराग पासवान पर गद्दारी का आरोप लगाया था और कहा कि हमने पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम किया लेकिन मेरे साथ चिराग ने गद्दारी की और उनका टिकट काट दिया
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- तेजस्वी की रांची यात्रा पर RLM का तंज, कहा ‘इंडिया एक गठबंधन नहीं लोगों का झुंड है’
RJD
RJD


















