रांची : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब पीड़ित किसानों से मिलने जा रही थी तब उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जबरन रोका गया. उनके साथ धक्का-मुक्की की गई एवं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में इस घटना के विरोध में झारखण्ड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन किया. वहीं अल्बर्ट एक्का चौक पर रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा पुतला दहन किया गया. जिसमें झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए.
रिपोर्ट : प्रतिक सिंह







