Lok Sabha Election: चुनाव परिणाम से पहले इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत तय

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के लिए खुशखबरी है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल की जीत तय हो गयी है। दरअसल, इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अन्य प्रत्याशियों ने भी आपना नाम वापस ले लिया है। इससे अब इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुने जा सकते हैं।

बता दें कि एक ओर लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी-बड़ी रैलियां और सभाएं हो रही है, वहीं कांग्रेस का एक उम्मीदवार अपने नामांकन के लिए एक प्रस्तावक भी नहीं जुटा पाये थे। इससे उनका कल नामांकन रद्द हो गया था।GGSESTC 18 22Scope Newsमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निलेश कुम्भानी सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उन्होंने इस सीट पर नामांकन करवा लिया था। इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार के प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने निलेश कुम्भानी को प्रस्तावक को उपस्थित करने का निर्देश दिया था, लेकिन वे तीन में से एक भी प्रस्तावक को चुनाव अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं कर पाये।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...