CM NITISH ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, की ये अपील…

पटना: CM NITISH ने बिहार के लोगों के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सीएम नीतीश ने लोगों को 2005 से पहले बिहार की दशा लोगों को याद दिलाया साथ ही सभी लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए के प्रत्याशी को वोट देने और अपने सगे संबंधियों से वोट दिलवाने की अपील की। अपने पत्र में सीएम नीतीश ने एनडीए कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को बताते हुए सुशासन की सरकार स्थापित करने का भी जिक्र किया है।

नीतीश ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘प्रिय बिहार वासियों, आपको याद होगा कि 2005 से पहले की सरकार ने बिहार को किस हाल में पहुंचा दिया था।बिहार का खजाना खाली था। सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर कोई बात तक करने को तैयार नहीं था। घोटाला, अपराध, अपहरण, हत्या, डकैती, नरसंहार, माफिया राज बिहार की पहचान बन चुकी थी। हालत यह थी कि राज्य से व्यापारी-कारोबारी पलायन कर रहे थे। इतना ही नहीं चिकित्स्कों का भी फिरौती के लिए अपहरण होता था।

LETTER 22Scope News

देश दुनिया में लोग बिहार की बदनामी हो रही थी। यह कहना ठीक नहीं होगा कि बिहार की व्यवस्थाएं चौपट हो गई थी बल्कि उस समय बिहार में कोई व्यवस्था थी ही नहीं। 2005 में अंधेरा छटा और जनता जनार्दन ने एनडीए को मौका दिया। हमने बिहार को अराजकता और अव्यवस्था से बाहर निकाल कर उसे विकास पर ले जाने का संकल्प लिया और बिहार का विकास किया। हमने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। बिहार का नव-निर्माण किया। बिहार को उसकी खोई गरिमा वापस दिलाई।

आज बिहार का परचम पूरे देश दुनिया में लहरा रहा है। हमने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, कानून व्यस्था समेत हर क्षेत्र में काम किया। आज बिहार के गांव टोलों में भी 24 घंटे बिजली रहती है। हमने शहर से गांव तक सड़क का जाल बिछा दिया। हमने सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख लोगों को नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का संकल्प लिया था और आज बिहार इस दिशा में इतिहास रच रहा है।

LETTER1 22Scope News

आज बिहार में बड़े निवेश हो रहे हैं। हमने महिलाओं को उसका हक़ दिया और आज राज्य की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रहे हैं। लोगों को निःशुल्क इलाज करवा रहे हैं। हमने किसानो को समृद्ध बनाने के लिए कृषि रोडमैप लागू किया। इससे किसान समृद्ध हो रहे हैं। हमने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका का विस्तार किया।’ सीएम नीतीश ने अपने पत्र के माध्यम से लोगों से अपील की कि आप अपना वोट एनडीए प्रत्याशी को दें और मेरी तरफ से अपने जानने वाले लोगों को भी कहें कि वह अपना वोट एनडीए प्रत्याशी को दें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पूर्णिया पहुंचे CM नीतीश, बताया एनडीए में विकास कार्यों को

CM NITISH CM NITISH CM NITISH

CM NITISH CM NITISH

Saffrn

Trending News

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 8 अभियुक्त...

पटना : पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिस्टल चार देशी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस और 10...

एक्शन मोड में पुलिस, जहरीली शराबकांड के बाद तेज हुई छापेमारी,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले भर में लगातार सघन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img