EDUCATION DEPARTMENT के साथ आर पार के मूड में विश्वविद्यालय, उठाया ये कदम

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य निदेशक के के पाठक के सख्त रवैये से परेशान हो कर अब बिहार के विश्वविद्यालयों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विश्वविद्यालयों ने पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है और विश्वविद्यालयों के खाते, वेतन समेत अन्य बंदिशों को खत्म करने की बात कही गई है। मामले में मगध विश्वविद्यालय ने पटना हाई कोर्ट में मुख्य शिक्षा सचिव, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, निदेशक और उपनिदेशक को वादी बनाते हुए रिट याचिका दायर की है।

मगध विश्वविद्यालय ने अपने रिट याचिका में हाई कोर्ट से बैंक खातों के संचालन के रोक को खत्म करने की गुहार लगाई है। मगध विश्वविद्यालय की तरफ से हाई कोर्ट में दायर रिट याचिका में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के द्वारा बैंक खातों पर लगाई गई रोक से शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। पेंशन धारकों का पेंशन रुका हुआ है। सैकड़ों पेंशनधारियों का फोन आता है कि इलाज करवाना है लेकिन हमलोग मजबूर हैं।

विश्वविद्यालय का सभी वित्तीय कार्य रुका हुआ है। विश्वविद्यालय का न तो इनकम टैक्स जमा हुआ है और न ही जीएसटी, जिसकी वजह से विश्वविद्यालय के ऊपर पेनाल्टी भी लगना तय है। वहीं जेपी विश्वविद्यालय छपरा ने भी उच्च शिक्षा निदेशक डॉ रेखा कुमारी को पत्र लिखा है और कहा कि राज्यपाल व कुलाधिपति के निर्देश पर बैठक में शामिल नहीं होने से कर्मियों का वेतन रोक दिया गया, बैंक खातों पर रोक लगा दी गई।

अंकेक्षक दल भेज कर डराना, प्राथमिकी दर्ज करवाने का एकपक्षीय आदेश अवैध है। यह पद और शक्ति का दुरूपयोग है। इसके साथ ही पत्र में विश्वविद्यालय ने लिखा है कि बैंक खाता के संचालन पर रोक लगाए जाने से परीक्षा और शैक्षणिक कार्य बाधित हुआ है। शिक्षकों को पर्व के दौरान भी वेतन नहीं दिया गया। आयकर और जीएसटी नहीं जमा होने से विश्वविद्यालय पर पेनाल्टी लगना तय है। काम करवा कर वेतन नहीं देना जीवन यापन के मुलभुत अधिकार का उल्लंघन है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CRIME BRANCH का अधिकारी बनकर आया ठग, स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख के आभूषण की ठगी की

EDUCATION DEPARTMENT EDUCATION DEPARTMENT EDUCATION DEPARTMENT

EDUCATION DEPARTMENT

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...