PURNEA में तेजस्वी के रोड शो के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों के साथ झड़प

पूर्णिया: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में लगी हुई है। सभी दलों के नेता अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम पूर्णिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रोड शो किया। तेजस्वी के रोड शो के दौरान अचानक हंगामा हो गया।

जानकारी के अनुसार तेजस्वी का रोड शो जब लाइन बाजार होते हुए आरएन साह चौक पहुंचा तो वहां पप्पू यादव के समर्थकों के साथ झड़प हो गई। झड़प के बाद पुलिस वालों ने दोनों दलों के समर्थकों को समझा बुझा कर अलग किया फिर तेजस्वी का काफिला आगे बढ़ा। पप्पू यादव के समर्थकों ने बताया कि जिस वक्त तेजस्वी का रोड शो का काफिला वहां से गुजर रहा था उस वक्त हमलोग नुक्कड़ नाटक कर रहे थे।

इस बीच तेजस्वी के समर्थकों ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद का नारा लगाया, हमलोगों ने भी पप्पू यादव जिंदाबाद का नारा लगाया और बस इसी बात पर दोनों ही नेताओं के समर्थक आपस में उलझ पड़े।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUPAUL में भीषण अगलगी, 25 घर जले, कई मवेशी भी झुलसे

PURNEA PURNEA

PURNEA

Highlights

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...

Helicopter से बिहार दर्शन, पर्यटन को मिली नई रफ्तार

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों का सैर-सपाटा हेलिकॉप्टर से करने की सुविधा की शुरुआत की है। हालांकि तमाम...