बिहार का सबसे HOT जिला ‘गया’, आखिर क्यों पड़ती है सबसे अधिक गर्मी, पढ़ें क्या है कारण

गया: गया. बिहार में प्रचंड गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। बिहार का गया गर्मी आते ही सबसे गर्म जिलों में शुमार हो जाता है। गया का पारा इन दिनों 43 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। सूर्य की रोशनी झुलसा देने वाली है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। तेज गर्म हवाएं और तीखी धूप ने जीना मुहाल कर दिया है। हम बताएंगे, कि गया इतना हॉट क्यों हो जाता है। आखिर क्या वजह है कि गया बिहार के सबसे गर्म जिलों में शुमार हो जाता है।

बिहार में सबसे अधिक पारा चढ़ता है गया का
गर्मी की दस्तक के साथ ही बिहार के कई जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। बिहार के गया में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सुबह से ही आम लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर हो जाता है। गया गर्मी के दिनों में बिहार के सबसे हॉट जिलों में शुमार हो जाता है। यहां की गर्मी आम लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो जाती है।

कई हैं कारण
गर्मी के दिनों में बिहार के सबसे गर्म जिलों में गया शुमार हो जाता है। यूं कहें, तो बिहार का सबसे गर्म जिला गया होता है, जहां प्रचंड गर्मी पड़ती है। गया में राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने के कई कारण हैं। भूगोल वैज्ञानिक और मौसम वैज्ञानिक इसके कारण बताते हैं। उनका कहना है कि ऐसी कई वजहें हैं, जिसके कारण गया जिले में बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।

पहला कारण भौगोलिक स्थिति
बिहार में सबसे ज्यादा हॉट जिले में शुमार गया में गर्मी पड़ने का पहला कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है। भूगोल व मौसम वैज्ञानिक बताते हैं, कि बिहार के गया में भौगोलिक स्थिति कुछ इस प्रकार की है, कि यहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। यह पहाड़ से घिरा हुआ है। वहीं, चौड़े पाट वाला नदी है। बिना पानी वाली सूखी नदी होने के कारण तेज गर्मी पड़ती है। बालू और पहाड़ बहुत जल्दी गर्म होते हैं और बहुत जल्दी ठंडा भी होते हैं।

यही वजह है, कि गर्मी में सबसे ज्यादा गर्मी और ठंड के दिनों में सबसे ज्यादा ठंड गया में पड़ती है। गर्मी के दिनों में बालू और पहाड़ बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं, इसके कारण प्रचंड गर्मी लोगों को झेलनी पड़ती है। बिना पानी वाली नदियां और बिना पेड़ वाले अधिकांश पहाड़ इसके कारण है।

कर्क रेखा काफी नजदीक से गुजरती है
वैज्ञानिक बताते हैं, कि गया से कर्क रेखा नजदीक से होकर गुजरती है। कर्क रेखा गया से होकर यूपी इलाहाबाद से गुजरती है। कर्क रेखा के कारण भी गर्मी ज्यादा पड़ती है। वहीं, एक और भौगोलिक स्थिति को देखें, तो छोटा नागपुर पठार यहां से नजदीक है। एरियल डिस्टेंस काफी कम होने के कारण भी गर्मी पङती है। कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध से 23.5 डिग्री नाॅर्थ पश्चिम से पूरब एक रेखा होती है, जिसे कर्क रेखा कहा जाता है।

कर्क रेखा के कारण लंबवत पड़ती है सूर्य की रोशनी
कर्क रेखा जहां से गुजरती है, वहां सूर्य की रोशनी लंबवत पड़ती है। वहां तीखी गर्मी होती है। वहीं, जहां से कर्क रेखा नहीं गुजरती है, वहां सूर्य की रोशनी तिरछी पड़ती है। तिरछी रोशनी के कारण गर्मी कम पड़ती है। कर्क रेखा के कारण गया में सूर्य की रोशनी लंबवत पड़ती है और गर्मी का एहसास काफी ज्यादा होता है। इसी के कारण बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी गया जिले में पड़ती है। फिलहाल गया में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है और झुुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है।

कई कारण है गया में सर्वाधिक गर्मी पड़ने के: मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल बताते हैं, कि कई कारण है कि गया में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। गया में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान बीते शनिवार को दर्ज की गई। बताते हैं कि गया में सबसे ज्यादा गर्मी होने के कई कारण है, इसमें भौगोलिक स्थिति है। यह पहाड़ से घिरा हुआ है और बिना पानी वाले चौड़े पाट वाले नदी हैं। बालू और पहाड़ बहुत जल्दी गर्म होते हैं और कर्क रेखा यहां से गुजरती है। कर्क रेखा गुजरने के कारण सूर्य की रोशनी लंबवत पड़ती है। यह सब कई कारण हैं, जिसके कारण गया में सर्वाधिक गर्मी बिहार की पड़ती है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PURNEA में तेजस्वी के रोड शो के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों के साथ झड़प

HOT HOT HOT HOT HOT HOT

HOT HOT HOT HOT HOT HOT

Saffrn

Trending News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में CMG की छठी उच्च स्तरीय बैठक...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत आज संकट प्रबंधन समूह (CMG) की छठी महत्वपूर्ण बैठक मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत...

औद्योगिक विकास को गति देने हेतु मंत्री ने की विभागीय समीक्षा...

पटना : उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन...

बिहार अग्निशमन सेवा के जवान प्रदेशवासियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य के अग्निशामालयों के लिए क्रय किए गए 80 नए अत्याधुनिक अग्निशमन...

मुख्यमंत्री ने लघु जल संसाधन विभाग को राजकीय नलकूपों के रख-रखाव...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में ट्यूबवेल, तालाब, आहर, पईन तथा पोखर के रख-रखाव...

JDU प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन, मंत्रियों ने सुनी आमजनों...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय पटना में सोमवार को बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेसी सिंह एवं मंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img