कुआं में गिरने से एक बच्चे की मौत

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में एक बच्चे की मौत कुआं में गिरने से मौत हो गई। बारात देखने घर से बाहर निकले एक छह वर्षीय मासूम बच्चे के अचानक लापता हो जाने फिर तीसरे दिन रात में कुआं से बच्चे का शव बरामद होने से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मामला सुल्तानगंज के मिरहट्टी गांव का है। दरअसल, 22 अप्रैल अप्रैल की शाम सात बजे बारात देखने मजदूर दिलखुश बिंद का छह वर्षीय पुत्र बिराट कुमार का शव बुधवार की रात 10 बजे गांव स्थित एक कुआं से बरामद हुआ।

मृतक के दादा घनश्याम बिंद ने बताया कि गांव में नरेश बिंद की पुत्री की शादी में बारात आया हुआ था जिसे देखने मेरा पोता निकला था। इसके बाद से जब उसका पता कहीं नही चला तो मेरे पुत्र द्वारा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पोते की मां राम दुलारी देवी अभी भी उसे खोजने के लिए बाहर ही निकली हुई है। गांव में भी खोजबीन किया जा रहा था।इसी दौरान गांव स्थित तिवारी टोला ठाकुरवाड़ी के समीप कुआं में पोते को देखा गया। कुआं में सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो गई थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

यह भी पढ़े : अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...

Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण की समीक्षा नहीं होने देंगे! चिराग...

Chirag Paswan on Reservation, पटना: देश और बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गयी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय...