Advertisment

गिरिडीह में गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, दो महिला समेत पांच घायल

गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के शहर के बजरंग चौक स्थित किचन गैस दुकान में गुरुवार की देर शाम को सिलेंडर में गैस रिफिलिंग के क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से दो महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गए।

घायलों में दुकान संचालक अनिल गुप्ता और उनका बेटा अमन गुप्ता, मंजू देवी, हर्ष सलूजा, डौली सलूजा शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के एक नर्सिंग होम लाया गया, जहां से तीन लोगों को बाहर रेफर कर दिया गया है।

गिरिडीह में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार शहर के बजरंग चौक के किचन गैस सेंटर नामक गैस सिलेंडर दुकान में एक सिलेंडर में गैस भरा जा रहा था। इसी दौरान गर्मी के कारण गैस सिलेंडर भरने के क्रम में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट होने के साथ ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया और लोग इधर उधर भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव में जुटते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का अलर्ट, 15 जिलों...

 झारखंड में 21 अगस्त को मानसून सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई...

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...