भागलपुर : लोकतंत्र के महापर्व का आज दूसरा चरण का मतदान शुरू हो गया है। अहले सुबह सात बजे से ही मतदाता बूथों पर पहुंच कर अपना मत का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भागलपुर के कृषि विभाग में बूथ नंबर-31, 32, 33, 34, 35 और 36 में लोगों को वोट गिराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी ने इस पर कुछ भी बताने से इनकार किया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि इसके बारे में जिलाधिकारी ही कुछ बता सकेंगे। वहीं भूतों पर लोगों के आने की प्रक्रिया धीरे-धीरे तेज होती चली जा रही है। बता दें कि बिहार के पांच जिलों में चुनाव हो रहा है। जिसमें भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल है।
यह भी पढ़े : Second Phase : बांका में वोटिंग के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अजय कुमार की रिपोर्ट
