दूसरे चरण में 11 बजे तक बिहार में 21.68 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा त्रिपुरा – छत्तीसगढ़ में उमड़े वोटर

डिजीटल डेस्क : दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह से मतदाता बूथों तक पहुंचने शुरू हो गए। बिहार में सुबह बजे तक मतदान की गति अपेक्षाकृत जरा धीमी रही लेकिन दिन निकलते ही मतदाता बूथों तक उमड़ने लगे। दिन के 11 बजे तक 21.68 फीसदी वोटर बूथों पर मतदान कर चुके थे।  पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में बूथों तक वोटरों में मतदान की ललक सुबह से ही सबसे ज्यादा दिख रही है। दूसरे चरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग से जारी ताजा ब्योरे के अनुसार, दिन के 11 बजे तक सबसे ज्यादा त्रिपुरा में 36.42 फीसदी मतदान हो चुका था। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जहां दिन के 11 बजे तक 35.47 फीसदी मतदान हो चुका था। मणिपुर में इतने समय 33.22 फीसदी तो पश्चिम बंगाल में 31.25 फीसदी मतदान हो चुका था।

दूसरे चरण के शुरूआती मतदान में मध्य प्रदेश और केरल से पिछड़ा यूपी

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार की सुबह शुरू हुए मतदान का पहले चार घंटे में जो ब्योरा सामने आया है, उसमें हिंदी पट्टी में मतदान अन्य स्थानों की तुलना में शुरू में कुछ धीमा रहा है। धूप की तेजी के साथ मतदान में भी तेजी दिखी। मध्य प्रदेश में दिन के 11 बजे तक 28.15 फीसदी मतदान हो चुका था तो राजस्थान में 26.84 फीसदी, जम्मू कश्मीर में 26.61 फीसदी और केरल में 25.61 फीसदी मतदान हो चुका था। इस समय तक यूपी में 24.31 फीसदी मतदान हुआ है जबकि कर्नाटक में 22.34 फीसदी और महाराष्ट्र में 18.83 फीसदी मतदान होने की पुष्टि हुई है। दूसरे चरण में आज जिन राज्यों में मतदान जारी है, उनमें बिहार और असम में 5-5 सीटों पर वोटिंग है। वहीं छत्तीसगढ़  में 3, जम्मू एवं कश्मीर में 1, कर्नाटक में 14, मध्य प्रदेश 6, महाराष्ट्र में 8, राजस्थान में 13 , त्रिपुरा में 1, उत्तर प्रदेश में 8 और पश्चिम बंगाल में 3 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...