‘मतदान होने दीजिए पहले से ही NDA के पक्ष में बढ़त’

पटना : बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी है। सुबह सात बजे से ही लोग मतदान कर रहे हैं। इस बीच दूसरे चरण के हो रहे मतदान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मतदान होने दीजिए पहले से ही मालूम है लोगों को एनडीए के पक्ष में बढ़त है। बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में दूसरे चरण के मदतान हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आने और तेजस्वी यादव के 10 सवाल पूछने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके सवाल का कोई मतलब नहीं होता है। प्रधानमंत्री आ रहे हैं प्रधानमंत्री को जनता प्यार करती है। हर सेक्टर के लोगों से प्यार करते हैं। सब लोग चाहते हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। मोदी की गारंटी पर लोगों का भरोसा है। बाकी कोई क्या बोलता है इसमें कोई मतलब नहीं।

यह भी पढ़े : Second Phase : बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...