बिहार में दूसरे चरण के मतदान में 11 बूथ पर वोट बहिष्कार, कुल इतने थे मतदान केंद्र

पटना: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। दूसरे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज सीट पर मतदान हुआ। बिहार की सभी पांच सीटों पर दूसरे चरण के मतदान खत्म होने तक कुल 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक 64.60 प्रतिशत मतदान कटिहार में हुआ जबकि सबसे कम 51 प्रतिशत मतदान भागलपुर में। इसके साथ ही किशनगंज में 64 प्रतिशत, पूर्णिया में 59.94 प्रतिशत और बांका में 54 प्रतिशत मतदान हुआ।

पांचों सीट पर तीन महिला समेत कुल 50 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया जो कि अब 4 जून को खुलेगा। बिहार में मतदान के लिए कुल 9322 मतदान केंद्र बनाये गए थे जहां कुल मतदाताओं की संख्या 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 11887 कंट्रोल यूनिट, 11769 बैलेट यूनिट तथा 12665 वीवीपैट का उपयोग किया गया। मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल के दौरान और मतदान शुरू होने के बाद कुछ गड़बड़ियों की वजह से कुल 95 कंट्रोल यूनिट, 89 बैलेट यूनिट और 463 वीवीपैट बदले गए।

मतदान के दौरान सुरक्षा में बिहार पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी लगी थी साथ ही किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं कुल 11 मतदान केंद्रों पर अपनी मांगों को लेकर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार भी किया और मतदान नहीं हुआ। किशनगंज में 8 मतदान केंद्रों पर लोगों ने वोट बहिष्कार किया तो भागलपुर और बांका में एक एक मतदान केंद्र पर। मतदान के दौरान गड़बड़ियों से संबंधित कुल 71 शिकायतें बिहार निर्वाचन विभाग को प्राप्त हुई जिसका त्वरित निवारण भी किया गया

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- खत्म हो गया दूसरे चरण का VOTING, बिहार में कुल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

11

11

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...