मिलन समारोह के बहाने मासस का शक्ति प्रदर्शन, दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा के पाण्डेयडीह में मासस युवा मोर्चा के बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पार्टी मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मासस केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी कार्यक्रम में शिरकत की. सैंकड़ों की संख्या के मासस कार्यकर्ताओं ने अरूप चटर्जी का भव्य स्वागत किया.

कार्यक्रम के माध्यम से दर्जनों युवाओं ने मासस में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा. वहीं सभा के सम्बोधन में अरूप चटर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी विस्तार के लिए कई निर्देश दिए. साथ ही क्षेत्र में पंचायत स्तर पर कमिटी गठन करने की सलाह दी.

उन्होंने बाघमारा के जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कम्पनियों के आने पर भी यहां के युवा बेरोजगार हैं. कम्पनी प्रबंधन अपनी मनमानी कर रही है. जिसके लिए कहीं न कहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार हैं. इसलिए बेरोजगार युवाओं की लड़ाई के लिए मासस चरणबद्ध लड़ाई लड़ेगी है युवाओं के हांथों को रोजगार दिलाएगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...