2019 के मुकाबले दूसरे चरण की वोटिंग में आई गिरावट

पटना : लोकसभा चुनाव का महापर्व चल रहा है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे थे। सभी सीटों को मिलाकर कुल 58.58 फीसदी वोट पड़े। किशनगंज (64 फीसदी), कटिहार (64.60 फीसदी), पूर्णिया (59.94 फीसदी), भागलपुर (51.00 फीसदी) और बांका में 54 फीसदी वोट पड़े। बिहार चुनाव आयोग ने कल रात में प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।

2019 की बात करें तो पांचों लोकसभा में वोटिंग 62.92 फीसदी रहा था। पिछले बार के मुकाबले इस बार करीब चार फीसदी की गिरावट हुई है। 2019 में किशनगंज (66.35 फीसदी), कटिहार (67.62 फीसदी), पूर्णिया (65.37 फीसदी), भागलपुर (56.17 फीसदी) और बांका में 58.60 फीसदी वोटिंग दर्ज हुआ था। बता दें कि तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होना है। जबकि मतगणना चार जून को होगा।

यह भी पढ़े : Second Phase : 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 1 बजे तक 33.80 फीसदी मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...