नगदी समेत पांच लाख के समान की चाेरी

रांची: चोरो ने बंद घरा को अपने निशाने पर लेते हुए ताला तोड़ कर पांच लाख रूपय के जेवरात व अन्य सामानाें की चोरी कर ली।

घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गोरखा कॉलोनी की है  इस संबंध में गोरखा कॉलोनी निवासी उमेश कुमार ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, वे 24 अप्रैल को प्रेमनगर, रोड नंबर 06 स्थित अपने ससुराल में साले की शादी की प्रीतिभोज में शामिल होने सपरिवार गए थे।

रात 12:45 बजे चोरों ने उनके घर में घुसकर घटना को अंजाम किया। उनके पड़ोस में लगे सीसीटीवी से पता चला कि
घर में पांच चोर घुसे और घर से सोने-चांदी के जेवरात, पीतल व कांसा के बर्तन, दो टीवी, एटीएम कार्ड व मोबाइल के अलावा नकद करीब डेढ़ लाख रुपए ले कर फरार हो गए। उमेश कुमार ने जगन्नाथपुर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

 

 

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...