बंद घर से 8 लाख नकद और 25 लाख के जेवरात चोरी, प्राथमिकी दर्ज

रांची: सरना टोली (कोकर) में एक बंद घर से 8 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित रजनीश कुमार ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रजनीश ने बताया कि उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य छठ पर्व के लिए बिहार स्थित अपने पैतृक घर गए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी रजनीश पर थी। 7 नवंबर को रजनीश भी हटिया में एक परिचित के घर चले गए थे। 9 नवंबर को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि अलमारी से 8 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये के जेवरात गायब हैं।

चोरी की घटना की जानकारी रजनीश ने 10 नवंबर को पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने के थानेदार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

फिलहाल, चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...