PATNA में अगलगी की घटना के बाद जहानाबाद में प्रशासन सतर्क, की जा रही होटलों की जांच

जहानाबाद: पटना में भीषण अगलगी की घटना के बाद जिले में भी अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। शहर के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है। मामले में डीएसपी प्रभा कुमारी ने बताया कि सभी होटलों को एवं रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है। होटल संचालक अग्निशमन विभाग के नियमों का पालन कर रहे हैं और जो लोग भी नियम का पालन नहीं करेंगे उन लोगों पर विधिसम्मत करवाई की जाएगी।

पहले उन लोगों को नोटिस देकर अपने होटल में अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया है जो लोग अगर समय रहते यंत्र नहीं लगाएंगे तो उनके होटल को सील कर दिया जाएगा। नए रेस्टोरेंट जो खुल रहे हैं उन लोगों को अग्निशमन विभाग के नियमों का पालन करने के बाद ही रेस्टोरेंट खोलने को कहा जा रहा है। अगर सरकार के नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार अभियान चलाकर जांच की जाएगी।

अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाकर लोगों को आग से बचने का उपाय बताया जा रहा है। जिले में अगलगी की घटना हो रही है जिससे जानमाल की भी क्षति हो रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में नहीं थम रही मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA PATNA PATNA

PATNA

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...