RJD ने BJP पर कसा तंज, कहा ‘नरेंद्र मोदी ने मुद्दों का कर लिया है अपहरण’

सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर सुपौल में राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो सुबोध मेहता ने संबोधित किया। इस दौरान राजद और इंडिया गठबंधन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो सुबोध मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्दा आधारित राजनीति का अपहरण कर लिया है। वे लोगों पर नागपुर की सोच को थोपना चाह रहे हैं। एक तरफ जहां राजद मुद्दे की बात करती है तो दूसरी तरफ भाजपा नागपुरी व्यवस्था लागू करने की जुगत में है।

देश में भाजपा की हालत इसी लिए खराब है। अब तक जितने भी चुनाव हुए सबसे ज्यादा हालत भाजपा की इस चुनाव में खराब है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आते हैं और अनर्गल बातें कर के चले जाते हैं। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि ये लोग नागपुरी व्यवस्था को लागु करना चाहते हैं, लेकिन हमलोग बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की बात करते हैं। इस दौरान सुबोध मेहता उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तीखा बयान दिया और कहा कि सम्राट चौधरी उस बगिया के फूल हैं जिसके कई पौधे लालू जी ने खड़े किये हैं।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

खत्म हुई CM की वर्चुअल बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश, विजय चौधरी ने बताया…

RJD RJD RJD

RJD

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...