माल महाराज का मिर्जा खेले होली- संजय सेठ

समझ से परे है पीएम केयर्स फंड से बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण- सांसद संजय सेठ

रांची : झारखंड में बने ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह का सांसद संजय सेठ ने विरोध किया है. सांसद सेठ ने कहा कि झारखंड में सभी ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर्स फंड से बने हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री के द्वारा अपने स्तर से इसका लोकार्पण एक दिन पहले किया जाना समझ से परे है.

संजय सेठ ने एक बयान जारी कर कहा कि कोरोना के विरुद्ध चल रही लड़ाई को अंतिम रूप देते हुए पीएम केयर्स फंड से देश भर में पीएसए प्लांट का निर्माण हुआ. इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री कल 07 अक्टूबर को करने वाले हैं. झारखण्ड में भी ऐसे 27 पीएसए का निर्माण पीएम केयर्स फंड से हुआ है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकार्पण तिथि से एक दिन पूर्व राज्य सरकार द्वारा लोकार्पण किया जाना समझ से परे है.

उन्होंने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री करना क्या चाह रहे हैं? यह लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का अपमान है. जब राष्ट्रस्तर पर एक साथ सभी पीएसए का लोकार्पण होना तय हुआ है तो फिर झारखण्ड सरकार के द्वारा ऐसा किया जाना, सीधे-सीधे प्रधानमंत्री का अपमान है. प्रधानमंत्री का अपमान जनता नहीं सहन करेगी. झारखण्ड सरकार एक तरफ केंद्र के द्वारा पैसा और संसाधन नहीं दिए जाने का रोना रोती है, तो दूसरी तरफ केंद्र के ही संसाधनों का खुद से लोकार्पण करके माल महाराज का मिर्जा खेले होली वाले कहावत को चरितार्थ कर रही है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

कर्मनाशा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, होली पर गमगीन हुआ पूरा गांव

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की Deadline...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र नागरिक...