Advertisement
Advertisement

Gandey by-election – जुमलाबाज गारंटी दे रही बीजेपी-सीएम चंपई

Gandey by-election – गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन के नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया सब लग देख रहे हैं। इस बीच बीजेपी पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि हर चुनाव में ये लोग बस एक नारा ले कर आते हैं। 2014 से बीजेपी सिर्फ वादा कर रही काम नहीं कर रही। बीजेपी ने नौकरी देने की बात की थी लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी। यही चरित्र है बीजेपी का, बस जुमलाबाज गारंटी दे रही बीजेपी।  2019 में बीजेपी ने नारा लगाया था 65 पार, लेकिन हुआ कुछ नहीं। पूरा नतीजा आपके सामने है।

झारखंड को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को वोट देना होगा

आगे उन्होंने कहा कि इसबार भी बीजेपी का नारा है अबकी बार 400 पार, लेकिन कुछ नहीं होगा। बीजेपी कभी भी महंगाई और बेरोजगारी की बात नहीं करती है। हेमंत सोरेन ने देखा कि केंद्र कुछ नहीं देगी तो राज्य में उन्होंने कई योजना बनाई और आबुआ आवास योजना देने का काम किया। झारखंड को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को वोट देना होगा।

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। झारखंड की जनता के किए कोई काम नहीं करती। राज्य में बीजेपी ने एक भी योजना ऐसा कभी नहीं लाया जिससे यहां की जनता को फायदा मिले। डबल इंजन की सरकार जब थी तो गांव में 5000 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल को बंद करा दिया गया था ताकि गरीब बच्चे आगे नहीं बढ़ पाए। झारखंड के आदिवासी और दलित के बच्चे नहीं पढ़े इसलिए प्राइमरी स्कूल को बंद करा दिया गया था।

हमारी बनाई योजनाओं से बीजेपी के सर में दर्द होता है

हमारी सरकार सामाजिक, आर्थिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए योजना लाई है। झारखंड धनी प्रदेश है लेकिन शिक्षा की कमी है। हमारी बनाई गई कई योजनाओं को देखने के बाद बीजेपी के सर में दर्द हो गया और बीजेपी ने सोचा कि जैसे लोगों के बीच में अब जा पाएंगे इसलिए हेमंत सोरेन को जेल में भेज दिया गया।

हमारी सरकार ने 20 लाख लोगो को अबुआ आवास योजना दिया है। बेरोजगार युवा, युवती के लिए बीजेपी ने 10 साल में कौन सा काम किया है इसका जवाब उनके पास नहीं है, सिर्फ लूटने का काम की है बीजेपी। कुछ दिन के अंदर पीएम आएंगे झारखंड और आदिवासियों के हित में बोलेंगे लेकिन सरना धर्म कोड को अब तक केंद्र सरकार लटका के रखी है।

Cesto mart add 30 22Scope News

ये भी पढे़ं-Gandey by-election बीजेपी इस राज्य के आरक्षण को खत्म करना चाहती है-कल्पना सोरेन 

इसके साथ ही 1932 को भी केंद्र सरकार रोक के रखी है। बीजेपी बोलती है गारंटी है तो ठगने का गारंटी भी होता है क्या। अंत में सीएम चंपई ने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है। आने वाले उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ही जितेगा।

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...