Gandey by-election बीजेपी इस राज्य के आरक्षण को खत्म करना चाहती है-कल्पना सोरेन

Gandey by-election – गिरिडीह में आज गांडेय उपचुनाव (Gandey by-election) को लेकर कल्पना सोरेन ने नामांकन किया। नामांकन के बाद गिरिडीह में कल्पना सोरेन ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन एक व्यक्ति की कमी खल रही है और वो हेमंत सोरेन है। हेमंत सोरेन की सोच कोई नहीं रोक सकता है।

आगे उन्होंने नारा देते हुए कहा कि जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा। इस बीच उन्होंने जनता से कहा कि इस जोश को अपने अंदर दबा के रखिएगा आगे बहुत काम आएगा। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं शिबू सोरेन की पुत्रवधु हूं। मैं आपसे बोलना चाहती हूं गांडेय जेएमएम का ताज है। आज आपको मैं कल्पना सोरेन नजर आ रही हूं, मेरे पीछे मेरी सास और छोटे बच्चे भी है। आप मुझे आपकी सेवा करने का एक मौका दीजिए।

यहां नदियां, सड़क में मेहनतकश महिलाएं हैं जो इतनी धूप में कपड़े बेच रही हैं। जब ये महिला अपने घर चलाने के लिए इस तरीके से काम कर रही है तो मुझे लगा मेरे से ज्यादा तकलीफ में ये महिलाएं हैं। यहां पीने का पानी, सिंचाई की काफी कमी है तो मैं चाहूंगी कि इसमें कुछ काम करूं और इसे दूर कर सकूं।

Gandey by-election
Gandey by-election
Gandey by-election – मैं मजबूत होंगी तो आपको भी मजबूत करूंगी

आगे उन्होंने कहा कि बहुत सारे काम हैं यहां करने के लिए। यहां जलवायु परिवर्तन हो रहा है। मैं यहां बिजली, पढ़ाई में कुछ अच्छा करने की सोच के साथ आगे बढूंगी। मैं यहां एक डिग्री कॉलेज खुलवाऊंगी। महिलाओं के किए आपकी कल्पना यहां खड़ी है इस कल्पना को वास्तिविकता में बदलना आपका काम है।

आगे कल्पना ने कहा कि मैं मजबूत होंगी तो आपको भी मजबूत करूंगी। झारखंड आगे बढ़ेगा पीछे नहीं जाएगा। जब हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में सरकार बनी तब लॉकडाउन हो गया। उस वक्त हेमंत सोरेन ने अपना नहीं यहां के लोगों का सोचा और बाहर रह रहे लोगों को फ्लाइट, ट्रेन से लाने का काम किया था।

Gandey by-election –

हेमंत के डीएनए में ही आदिवासी है उनको कौन रोकेगा, आंदोलनकारी खून को आपलोग को आगे बढ़ाना है और इंडिया गठबंधन को आगे बढ़ाना है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 14 सीटों पर जीत दिलवाना है। हेमंत सोरेन ने केंद्र से 1 लाख 26 हजार करोड़ मांगा था कि बकाया राशि आप दे दीजिए लेकिन केंद्र सरकार ने नहीं दिया…और उन्हें जेल में भेज दिया गया।

आगे कल्पना ने लोकसभा और उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करनी होगी। बीजेपी इस राज्य का आरक्षण को खत्म करना चाहती है। CNT, SPT Act को खत्म करना चाहती है। चंपई सोरेन इस राज्य को आगे बढ़ा रहे है और काम भी कर रहे हैं। सर्वजन पेंशन योजना बीजेपी ने नहीं बल्कि हेमंत सोरेन के द्वारा लाया गया। बहुत लंबी लिस्ट है जो हेमंत सोरेन ने किया है अगर मैं बताना शुरू की तो रात हो जायेगी। अंत में उन्होंने जनता से भारी समर्थन मांगा है और उपचुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन को जिताने की बात कही है। Gandey by-election Gandey by-election

 

Saffrn

Trending News

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img