Advertisment

सांसद सीपी चौधरी की बसंत सोरेन को नसीहत – ‘अपनी छवि की करें चिंता’

धनबाद: वरिष्ठ आजसू नेता और एनडीए सांसद सीपी चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में धनबाद पहुंचे। यहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी ढुलू महतो के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होने पर बसंत सोरेन के हाल के बयानों पर उन्होंने नसीहत दे दी। सांसद ने सीपी चौधरी बोले कि बसंत अपनी छवि देखें, उसकी चिंता करें।  उनके भाई हेमंत सोरेन जमीन घोटाला के मामले में जेल में हैं। आने वाले दिनों में पत्थर घोटाले में बसंत सोरेन भी जेल में जाएंगे।

वरिष्ठ आजसू नेता सीपी चौधरी ने लोकसभा चुनाव में जनता के मिजाज के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस बार धनबाद लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। पूरे झारखंड में 14 का 14 सीट एनडीए के खाते में जाएगी और पीएम मोदी के लिए यह जीत होगी। इस बार के चुनाव के मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोयला नगरी धनबाद का आधार कोयला है और कोयला से जुड़े मजदूरों के हक और हकूक के लिए ढुलू महतो लड़ाई  लड़ते रहे हैं और आवाज उठाते रहे हैं। उनकी समस्याओं के निदान पर काम होगा।

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: NTPC विस्थापितों को बड़ी राहत मिलेगी? ऊर्जा...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल से मुलाकात की।...

बिहार में तैयार हो रही आपदा सेनानियों की फौज : युवा...

पटना : किसी भी आपदा में लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने की मंशा से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) तेजी से कार्य कर...

Adityapur Gas Cylinder Blast: जमशेदपुर के पास फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Adityapur Gas Cylinder Blast: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-2 में प्लॉट...