Advertisment

सांसद सीपी चौधरी की बसंत सोरेन को नसीहत – ‘अपनी छवि की करें चिंता’

धनबाद: वरिष्ठ आजसू नेता और एनडीए सांसद सीपी चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में धनबाद पहुंचे। यहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी ढुलू महतो के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होने पर बसंत सोरेन के हाल के बयानों पर उन्होंने नसीहत दे दी। सांसद ने सीपी चौधरी बोले कि बसंत अपनी छवि देखें, उसकी चिंता करें।  उनके भाई हेमंत सोरेन जमीन घोटाला के मामले में जेल में हैं। आने वाले दिनों में पत्थर घोटाले में बसंत सोरेन भी जेल में जाएंगे।

वरिष्ठ आजसू नेता सीपी चौधरी ने लोकसभा चुनाव में जनता के मिजाज के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस बार धनबाद लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। पूरे झारखंड में 14 का 14 सीट एनडीए के खाते में जाएगी और पीएम मोदी के लिए यह जीत होगी। इस बार के चुनाव के मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोयला नगरी धनबाद का आधार कोयला है और कोयला से जुड़े मजदूरों के हक और हकूक के लिए ढुलू महतो लड़ाई  लड़ते रहे हैं और आवाज उठाते रहे हैं। उनकी समस्याओं के निदान पर काम होगा।

Radha Govind University Football Team: फुटबॉल मैदान पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय...

Radha Govind University Football Team: रामगढ़ के सिद्धू कान्हू ग्राउंड में आयोजित एक लीग फ़ुटबॉल टूर्नामेंट में, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की फ़ुटबॉल टीम ने...

निकलेगी 30 फीट का लंबी कांवड़ यात्रा, डेढ़ क्विंटल से भी...

गयाजी : सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त तरह-तरह की कांवर यात्रा निकालते हैं। कोई दो फीट की कांवर लेकर बाबा...

Ramgarh Mahavidyalaya News: रामगढ़ महाविद्यालय में क्या बदलने वाला है? सांसद...

Ramgarh Mahavidyalaya News: जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक, रामगढ़ कॉलेज में छात्रों के कल्याण और संस्थान के समग्र विकास को लेकर एक...