Breaking : बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5039 बूथों से होगा लाइव वेबकास्टिंग

पटना :लाइव वेबकास्टिंग –  बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5039 बूथों से लाइव वेबकास्टिंग होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 9848 बूथ बनाये गए हैं। इनमें से बूथ 45 मॉडल बनाये गए हैं। साथ ही महिला मतदाताओ के लिए 32 पिंक बूथ बनाये गए हैं। राज्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।

लाइव वेबकास्टिंग – बिहार में तीसरे चरण में 3 महिला प्रत्याशी मैदान में

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल और अररिया में मतदान होगा। तीसरे चरण में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तीसरे चरण में 51 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से जदयू के 3, राजद के 3, भाजपा के 1, लोजपा रामविलास से 1, बसपा से 5, माकपा से 1 और 19 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

तीसरे चरण में 100 वर्ष से अधिक आयु के 2716 वोटर हैं

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुल 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। तीसरे चरण में 145482 फर्स्ट टाइम वोटर हैं। इसके विपरीत सबसे उम्रदराज वोटरों की श्रेणी में 100 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 2716 वोटर हैं। इसके अलावा 85 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 85352 वोटर हैं। इसके अलावा युवा वोटरों में 20 से 29 वर्ष के 22 लाख 84 हजार 689 वोटर हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img