ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर सियासत, सांसद ने सीएम पर कसा तंज

धनबादः  रेलवे अस्पताल और बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का पीएम ने वर्चुअल उद्घाटन किया. पीएम केयर्स फंड से बने इस अस्पताल के उद्घाटन पर सियासत हो रही है. जहां पीएम के उद्घाटन से एक दिन पहले ही सीएम हेमंत सोरेन ने उद्घाटन कर दिया. धनबाद के बीजेपी सांसद पीएन सिंह ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम में नैतिकता नहीं बची है. इस अस्पताल बनाने को लेकर श्रेय लेने होड़ मची है.

उद्घाटन को लेकर बीजेपी-जेएमएम आमने सामने

पीएम मोदी के वर्चुअल उद्घाटन के बाद उसका विधिवत उद्घाटन सांसद पशुपतिनाथ सिंह के द्वारा किया गया. जिसकी छमता 2 हजार और एक हजार प्रतिलीटर यानी कुल तीन हजार लीटर प्रति मिनट है. मौके पर रेल डीआरएम आशीष बंसल सहित बीसीसीएल के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहें.

सीएम ने कल ही किया था उद्घाटन

इससे पूर्व बुधवार को ही सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा वर्चुअल मोड में एसएनएमएमसीएच में दो ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया था, लेकिन वहां सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नगण्य थी. पीएन सिंह ने मुख्यमंत्री के द्वारा 1 दिन पूर्व पीएम केयर्स फंड से बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किये जाने को लेकर उनकी खिंचाई की और कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.

रिपोर्ट-राज कुमार

Corona के नए वैरिएंट Omicron को लेकर Railway ने की तैयारी, 7 रेल अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...