BUILDING CONSTRUCTION में लगे मजदूर की गिर कर मौत

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदुर की मौत से घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना नरकटियागंज के वार्ड संख्या 11 प्रकाशनगर मोहल्ला की है। मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के धमीनाहा गांव निवासी राजेश ठाकुर के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान में ढलाई के लिए सेंट्रिंग लगाने के लिए पटरी लगाने के दौरान फिसलने से नीचे गिर गया। छत से गिरने के बाद साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मजदूर एक ठेकेदार के अंदर काम कर रहा था लेकिन सुरक्षा में कमी के कारण छत से गिर कर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। ठेकेदार फरार है।

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में RJD पर बरसे सीएम नीतीश, कहा…

BUILDING CONSTRUCTION BUILDING CONSTRUCTION

BUILDING CONSTRUCTION

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...

Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए Helmet अनिवार्य, 21...

 केदारनाथ पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। 21 किमी मार्ग पर 13 भूस्खलन जोन संवेदनशील...

Gumla Viral Fever: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 70 से ज्यादा...

 गुमला के डुमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। सभी का CHC डुमरी...