Samastipur में नाला निर्माण के दौरान धंसना गिरा, दब कर एक मजदूर की मौत

समस्तीपुर: समस्तीपुर में नाला निर्माण के दौरान धंसना में दब कर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो मजदूर जख्मी हो गए। घटना समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम के शंभूपट्टी गांव की है जहां नाला निर्माण के दौरान धंसना गिरने से एक मजदरू की दब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना में दबे दो मजदूर किसी तरह मलबे से निकल कर अपनी बचा ली जबकि को काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से निकाला गया।

आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। लोगों ने बताया कि मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई थी। मामले में लोगों ने कहा कि संवेदक ने नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा था और यही वजह थी कि धंसना गिरने से मजदूर की दब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

बता दें कि समस्तीपुर नगर निगम अंतर्गत शंभूपट्टी वार्ड संख्या-30 से ताजपुर रोड आयकर कार्यालय तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज योजना के तहत बड़ा नाला निर्माण कराया जा रहा है। इस बड़े नाला निर्माण से शंभूपट्टी, बाजेपुर, पाहेपुर, मूसापुर, दुधपुरा, अमीरगंज, धर्मपुर आदि जगहों का पानी निकासी का मास्टर प्लान बनाया गया है। हालांकि इसके निर्माण के दौरान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के सेफ्टी को लेकर सवाल पहले से उठाया जा रहा था, इस बीच रविवार को एक मजदूर की मौत घंसना में दबकर हो गयी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    छतीसगढ़ में Journalist की हत्या से बिहार के पत्रकारों में आक्रोश, श्रद्धांजलि देते हुए की मांग…

समस्तीपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Samastipur Samastipur Samastipur

Samastipur

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...

Cardicon 2026 Patna: पटना में जुटेंगे देशभर के 500 हृदय रोग...

Cardicon 2026 Patna, पटना: हृदय रोगों के बढ़ते खतरे और उनके आधुनिक उपचार पर चर्चा करने के लिए देशभर के विशेषज्ञ पटना में जुटेंगे।...