Advertisment

मई में गर्मी का सारा रिकॉर्ड टुटेगा

रांची: मई में गर्मी का सारा रिकॉर्ड टुटेगा। मई में अप्रैल से अधिक गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ा रहेगा। रांची में तीन से चार दिनों तक हीट वेव चलने का अंदेशा है।

इस दौरान संथाल परगना और कोल्हान सबसे अधिक तपेगा, इस दौरान पारा 45 से 47 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। संभव है कि 15 मई के आसपास बारिश हो, इस से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, इस अवधि में  गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं।

महीने के तीसरे सप्ताह में रांची का पारा 40 डिग्री पार जाने की संभावना है। वहीं अगर बंगाल की खाड़ी में कोई साइक्लोन बना तो इसका फायदा झारखंड को होगा।

अभी फिलहाल साइक्लोन बनने का कोई संभावना नहीं दिख रहा है, पर माह के अंत तक थोड़ा बदलाव आ सकता है।

इन सभी परिस्थितयों से इस साफ हो जाता है कि  मई में झारखंड में ज्यादा गर्मी पड़ेगी, लेकिन बीच-बीच में बारिश से थोड़ी राहत की उम्मीद है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 7 से 9 मई तक बारिश की वजह से गर्मी में थोड़ी राहत की उम्मीद है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी है।

मौसम केंद्र के अनुसार, तीन से पांच मई तक रांची व आसपास इलाके में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं। छह से आठ मई तक आसमान पर आंशिक बादल छाने और गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार हैं।

बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता श्रद्धालुओं...

'बोल बम' के जयकारों के बीच बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता बाहरी श्रद्धालुओं का दिल सावन का पवित्र महीना शुरू...

आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...

फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी कहते...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...