सिलेंडर ब्लास्ट होने से झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा घर जले

पटना : सिलेंडर ब्लास्ट – इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांस घाट के पास झोपड़पट्टी में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पटना के बांस घाट इलाके में भीषण आग लगी है। आग से घर में रखे छह सिलेंडर ब्लास्ट एक-एक कर के ब्लास्ट हुए हैं। 30 से ज्यादा लोगों के घर जल चुके हैं। लोग अपने सामान लेकर भाग रहे हैं। मौके पर पुलिस की भारी टीम मौजूद है।

सिलेंडर ब्लास्ट –

आपको बता दें कि आग इतनी भयावह है कि दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। मौके पर 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। 10 से ज्यादा एंबुलेंस बुलाई गई है। आग ने कई झोपड़ियां को अपनी चपेट में ले लिया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से स्थिति और भी भयावह हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग और धुएं की लपटों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आग ने किस कदर भीषण रूप अख्तियार किया है।इलाके की बिजली काट दी गई है और ट्रैफिक भी रोक दिया गया है।

यह भी पढ़े : पटना जंक्शन स्थित होटल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img