Advertisement
Advertisement

GOPALGANJ में गदहा पर बैठ नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, कहा…

गोपालगंज: लोकसभा चुनाव चल रहा है, ऐसे में लोग अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। नामांकन के लिए भी प्रत्याशी अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। लगभग सभी प्रत्याशी की कोशिश होती है कि उनके नामांकन में अधिक से अधिक भीड़ जुटे लेकिन गोपालगंज में एक प्रत्याशी बहुत अजीबोगरीब अंदाज में नामांकन करने पहुंचे। सत्येंद्र बैठा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर गदहा पर बैठ कर नामांकन कराने पहुंचे।

नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र बैठा ने बताया कि वे गदहा पर इसलिए बैठ कर नामांकन करने पहुंचे हैं कि आज के सभी नेता जनता को मुर्ख समझते हैं। जीतने के बाद जनता का हाल चाल भी पूछना मुनासिब नहीं समझते। उन्होंने कहा कि गोपालगंज की जनता के आशीर्वाद से जब वे जीत कर लोकसभा जायेंगे तो सबसे पहले वर्षों से बंद पड़े सासामुसा चीनी मिल चालू करेंगे। गोपालगंज में लॉ कॉलेज, आयुर्वेद अस्पताल, विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे। सारण बांध को पीसीसी करने समेत और भी विकास कार्य करेंगे ताकि गोपालगंज की जनता का विकास हो सके।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

शांतिपूर्ण VOTING को लेकर मधेपुरा पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च

Weather Update Today : Bihar में गर्मी का कहर, राजधानी की सड़कों पर पसरा सन्नाटा

GOPALGANJ GOPALGANJ

GOPALGANJ GOPALGANJ

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...