MLC अशोक यादव ने अशोक महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा…

MLC

मुंगेर: कार्यालय में एमएलसी अशोक यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपराध जगत का बहुचर्चित चेहरा अशोक महतो के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र यादव, रामदेव यादव, दशरथ यादव, राहुल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि मुंगेर में खुद को सामाजिक न्याय का मसीहा कहने वाले अशोक महतो वास्तव में कभी भी सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़े है बल्कि दलितों पिछड़ों अतिपिछड़ों का शोषण दोहन कर अपना बर्चस्व बनाये रखने की लड़ाई लड़े हैं।

जब वारिसलीगंज इलाका हिंसा की आग में जल रहा था तो अशोक महतो का पूरा कुनबा मूकदर्शक बना हुआ था। उनके स्वजातीय गाँवों में हुई हिंसा के बाद भी वे किसी पीड़ित का आंसू पोछने तक नहीं गए। अपनी दूषित राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए ही वे इस उम्र में शादी किये और पत्नी को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वा रहे हैं। दुर्भाग्य से उन्हें राजद का टिकट भी मिल गया है जिसके कारण सामाजिक न्याय के समर्थक उहापोह की स्थिति में है।

पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव ने कहा कि वारिसलीगंज में जब सामन्तों के द्वारा खून खराबा किया जा रहा था तो अशोक महतो पता नहीं किस बिल में घुस गए थे। आधा दर्जन से अधिक गाँवो में नरसंहार हुए जिसमे अधिकतर उन्ही के स्वजातीय रहे हैं उसके बावजूद किसी भी परिवार का आंसू पोछने तक नहीं गए फिर किस बात के लिए खुद को सामाजिक न्याय का मसीहा कहते हैं। उन्होंने कहा कि सोगरा स्टेट के 72 बिगहा जमीन से दलितों महादलितों को बेदखल करने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी जिसमे एक महादलित की हत्या भी हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपने बर्चस्व और वसूली के लिए दलितों पीड़ितों यहां तक की स्वजातीय बन्धुओं को भी नहीं छोड़ा। खास कर जो लोग उनके साथ रहे उन्हें ही खत्म करने की योजना बना डाली और इसे जातीय रंग देने का प्रयास किया। लालो सिंह, रंजीत सिंह सुजीत सिंह इत्यादि इसका उदाहरण है। जो लीलाबिगहा, भुआलचक, राजेबीघा, गोड़ापर, दरियापुर इत्यादि नरसंहार के पीड़ितों का आंसू पोछने तक नहीं गया हो उसे सामाजिक न्याय से जोड़ना भी दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

सुरेन्द्र यादव ने कहा कि मणिपुर नरसंहार जिसमे अतिपिछड़ा चौरसिया समाज के लोग मारे गए थे इसी कथित सामाजिक न्याय के मसीहा की करतूत थी। इसी प्रकार अरयरी के दलित बीडीओ की हत्या रंगदारी के लिए कर दी गई। स्वजातीय मिथलेश महतो की हत्या का जिम्मेदार भी यही लोग थे जो आज सामाजिक न्याय के नाम पर जनता को ठगने निकले हैं। वारिसलीगंज हिंसा को झेलने वाले ग्रामीणों ने मुंगेर की जनता को सचेत करते हुए सन्देश दिया है कि राष्ट्रीय जनता दल का शीर्ष नेतृत्व भले ही दिग्भ्रमित हो गया हो किन्तु आपलोगों को दिग्भ्रमित नहीं होना है और ऐसे लोगों को सबक सिखाना है।

नवादा की जनता ने चाचा भतीजा समेत इनके गिरोह के लोगो को नकार दिया है इसलिए मुंगेर की जनता भी इनको नकार देगी। मौके पर एमएलसी अशोक यादव, वरिष्ठ नेता अनिल प्रसाद सिंह, संजय यादव, शशिभूषण शर्मा, नंदकिशोर बाजपेयी, सुरेन्द्र यादव आदि शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

गया में हो गयी WATER SHORTAGE, नगर आयुक्त को लोगों ने सौंपा ज्ञापन

MLC MLC MLC MLC MLC

MLC

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img