Commercial Advertisment

ढुल्लू महतो के खिलाफ क्यों धरना पर बैठा है अशोक महतो का परिवार

धनबाद : बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक और

जिला प्रशासन के ढुल मुल रवैये से परेशान राम राज मंदिर चीटाही के रहने वाले

अशोक महतो अपने पूरे परिवार के साथ धनबाद के

रणधीर वर्मा चौक पर आमरण अनशन पर बैठ गए है.

अनशन पर बैठे पीड़ित अशोक कुमार और उनकी बेटी ने न्यूज़ 22 स्कोप से बात करते हुए कहा कि

बाघमारा अंचल के टून्डू मोजा न०-108 के हाल

खाता न०-29 हाल प्लॉट न० -90 एवं 123 हमलोगों की रैयती जमीन है.

उक्त जमीन राम राज मंदिर परिसर स्थित है.

जिसे बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो लंबे समय से छीनने का प्रयास कर रहे है. उन्होंने कहा कि उक्त जमीन छीनने के लिए कई बार विधायक द्वारा मारपीट कर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जा चुकी है. यही नहीं जब विधायक की यह मंशा पूरी नहीं हुई तो 10 फरवरी को बाघमारा स्थित राम राज मंदिर में उनके दुकान के समीप विधायक ढुल्लू महतो के द्वारा जबरन पानी का टैंकर लगा दिया गया. जिससे परिवार का भरण पोषण होता था.

Ashok Mahato Family dharna 22Scope News

जिला प्रशासन को दी जानकारी

उन्होंने कहा कि इस मामले में जब पास के बरोरा थाना में आवेदन दे कर उचित कार्रवाई की मांग की गई. लेकिन पुलिस द्वारा विधायक और उनके गुर्गों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद इस मामले की जानकारी जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और सरकार तक दी गई.

ढुल्लू की तानाशाही रवैये के खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई नहीं

बावजूद इसके आज तक विधायक ढुल्लू की तानाशाही रवैये के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि 10 फरवरी से दुकान के समक्ष पानी का टैंकर होने के कारण दुकानदारी पूरी तरह बंद हो गई है. जिससे परिवार का भरण पोषण करना काफी मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो की इस तानाशाही और जिला प्रशासन की ढुल मुल रवैये के कारण बच्चों का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है. इसलिए अब मजबूरन न्याय के लिए परिवार के साथ आमरण अनशन शुरू किया है. उन्होंने कहा कि ढुल्लू के गुर्गों से मरने के बजाए न्याय मांगते हुए भूखे मर जाएं.

पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय- उपायुक्त

वहीं इस मामले में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि अगर पूर्व में इस मामले में कोई आवेदन दिया गया है तो उस पर क्या कार्रवाई हुई है. इसकी जांच पड़ताल की जायेगी. अगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है तो इसके पीछे का क्या कारण है, इन कारणों की जांच करा कर पूरे मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...