बच्ची बार बार मांगती थी MOBILE तो पड़ोसी ने गला दबा कर दी हत्या, गिरफ्तार

नौबतपुर: राजधानी पटना के नौबतपुर में बीते दिनों एक 6 वर्ष की बच्ची की पड़ोसी ने हत्या कर शव को अपने ही घर में एक गढ्ढे में रख दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सचिन कुमार और उसकी मां संगीता देवी को गिरफ्तार किया है।

मामले में फुलवारी डीएसपी-2 दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के टड़वां गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पड़ोस की रहने वाली एक 6 वर्ष की मासूम की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई थी। मृतिका बच्ची के पिता ने मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

मामले के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन कुमार और उसकी मां संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्ची हमेशा वीडियो देखने के लिए मोबाइल मांगती थी इसी वजह से बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है फ़िलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- नवादा में लूटकांड मामले में 3 नावालिग गिरफ्तार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MOBILE MOBILE MOBILE

MOBILE

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...