Advertisement
Advertisement

NAUBATPUR में पड़ोसी ने की 6 वर्ष की बच्ची की हत्या, घर में छुपाया शव

नौबतपुर: पटना के नौबतपुर थानाक्षेत्र के टड़वां गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नौबतपुर के टड़वां में पडोसी ने 6 वर्ष की एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी और शव को अपने ही घर में छुपा दिया। जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर से बच्ची का शव बरामद किया है वहीं आरोपी पड़ोसी फरार है।

बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मामले में डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के टड़वां गांव में एक बच्ची की हत्या उसके पड़ोसी ने कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर में छुपा दिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी फ़िलहाल फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- TEJASHWI ने पूछा सवाल, ‘कीचड़ में खिले कमल से क्या मोबाइल चार्ज होगा?’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NAUBATPUR NAUBATPUR NAUBATPUR

NAUBATPUR

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...