Advertisement
Advertisement

गोपालगंज में PREMNATH CHANCHAL ने दाखिल किया नामांकन, तेजस्वी रहे हमलावर

गोपालगंज: गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र से शनिवार को इंडी गठबंधन से वीआइपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वीआइपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान ने जिला समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मकसूद आलम को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन पत्र सौंपने के बाद प्रेमनाथ चंचल ने कहा कि आज नामांकन पत्र दाखिल किया है। जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। हमारा चुनावी मुद्दा बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा मुख्य मुद्दा है।

पूर्व के सरकार में कोई विकास का काम नही हुआ है। वीआईपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल अपने आवास से वीएम फील्ड पहुंचे जहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पहुंचे और प्रेमनाथ चंचल के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील की। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दस साल से झूठ बोल रहे है। कोई विकास नही हो रहा है। हमने 17 महीने में 04 लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया है। इसके अलावे तलामी करकज, टोला सेवक, आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय दुगुना किया है।

तेजस्वी यादव ने जनता से वीआईपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल को जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान राजद विधायक प्रेमशंकर, राजेश सिंह, राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

घर में होने वाली थी शादी, आग ने कर दिया सब बर्बाद

PREMNATH CHANCHAL PREMNATH CHANCHAL PREMNATH CHANCHAL

PREMNATH CHANCHAL

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...