राजधानी में फिर धांय-धांय, अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना

पटना : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के अजीम चक में अपराधियों ने रविवार की सुबह एक युवक को गोलियों से भून डाला। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गौरीचक थाने की पुलिस ने मृतक युवक की पहचान गोपालपुर थाना के श्रीपतपुर निवासी विकास कुमार के रूप में की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस द्वारा अपराधियों के पहचान के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े : राजधानी में अपराधी हुए बेखौफ, युवक को मारी गोली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...