अग्निकांड में 2 स्कूटी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख

नवादा : नवादा नगर में रविवार की देर रात मकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। अगलगी की घटना में दो स्कूटी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। रात्रि में हुई घटना के बाद आग जब बेकाबू हुआ तो स्थानीय लोगों ने दमकल को फोनकर सूचना दिया। दमकलकर्मी घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तबतक सबकुछ खाक हो चुका था। आगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना नगर के नीम टोला देवी स्थान के पास हुई, जहां दांत रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार के घर में अचानक आग लग गई। आग इतना भयावह थी कि देखते हीं देखते घर में लगी दो स्कूटी, घरेलू सामान सारा समान जलकर राख हो गया।
घटना के वक्त पूरा परिवार घर के ऊपरी छत पर सो रहा था, धुंआ उठा तो घरवालों को आग लगने की भनक लगी। आनन-फानन में सभी ने किसी प्रकार खुद को बचाकर भाग निकला। स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और सब मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग विकराल रूप ले चुका था, तब लोगों ने फोनकर दमकल को सूचना दिया। सूचना क़े बाद पहुंची दमकल टीम घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आगलगी के बाद घर का सारा समान जलकर राख हो गया।

बताया गया है कि रविवार की रात्रि में ही चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार के मेन रोड स्थित दुकान में भी आग लग गया, जहां मामूली नुकसान के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। उनके घर में हुई आगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आगलगी में कितने रुपए की संपत्ति जली है यह आकलन अभी नहीं किया गया है। आगलगी के घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि एक हीं रात अलग-अलग रहे घर दुकान में आग लगने की घटना के बाद लोग हतप्रभ है।

यह भी पढ़े : नवादा क़े जंगल में 24 घंटे क़े अंदर पेड़ से लटकी मिली एक और शव, इलाके में सनसनी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश,...

Hindi Diwas 2026, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...