Advertisment

ललमनियां में SHO को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

मधुबनी : खुटौना प्रखंड के मालिन बेल्हा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने ललमनियां ओपी प्रभारी को शुक्रवार की शाम को बूथ पर एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए आरोप में जमकर पीटा. ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए उन्हें बंधक बना लिया और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी बीबी खातून कबूलन के पक्ष में ओपी प्रभारी गुलाम सरबर फर्जी वोट गिरवा रहे थे. वहीं, मुखिया के समर्थक ग्रामीणों को हथियार दिखाकर चुपचाप रहने के लिए भी दबाव बना रहे थे. घटना के बाद करीब चार से पांच हजार की संख्या में ग्रामीणों ने ओपी प्रभारी गुलाम सरबर और एक गार्ड को बंधक बना कर रख लिया है. मामले में ग्रामीणों की मांग है कि ओपी अध्यक्ष को सस्पेंड किया जाए और बूथ संख्या 45, 46 और 47 पर फिर से मतदान कराया जाए. इस मामले में एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी समेत अन्य पर कार्रवाई की जाएगी.

लोगों का कहना है कि मतदान शुरू होते ही मुखिया प्रत्याशी से मिलकर थाना प्रभारी बीबी खातून के पक्ष में जबरन वोट डलवा रहे थे. ग्रामीण महेंद्र यादव, नसीब लाल यादव, रामदुलार भारती आदि ने बताया कि थाना प्रभारी चुनाव के दौरान खुलकर पक्षपात कर रहे थे जो लोकतंत्र की हत्या है। वहीं, लोगों ने फुलपरास एसडीओ अभिषेक कुमार की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया.

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...