Begusarai – अशोका यूनिवर्सिटी के छात्रों को लाखो थाना क्षेत्र के धबौली गांव में बच्चों की शिक्षा को लेकर सर्वेक्षण करना महंगा पड़ गया. बच्चों से पूछे जा रहे प्रश्नों से नाराज ग्रामीणों सर्वेक्षण करने आई अशोका यूनिवर्सिटी के छात्रों को बंधक बना हंगामा करने लगे.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहंची लाखो थाना क्षेत्र की पुलिस किसी तरह छात्रों को ग्रामीणों से मुक्त करवाया. ग्रामीणों का कहना है कि 5 दिनों से शिक्षा के नाम पर बच्चों से ऊल-जलूल और सेक्स संबंधित सवाल पूछा जा रहा था. इसी कारण ग्रामीणों को संदेह हुआ और आक्रोशित ग्रामीणों ने छात्रों को बंधक बना लिया.

सर्वेक्षण करने वालों छात्रों की पहचान अरुण कुमार शर्मा, शंकर राय,अर्चना कुमारी,ममता कुमारी और शंकर राय के रुप में की गई है.
रिपोर्टः सुमित


















