Advertisment

Dhanbad : गोबिंदपुर में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक, कमल को कुचलने का हुआ निर्णय….

Dhanbad : सोमवार को धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय इंडिया गठबंधन के नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. यह बैठक चुनाव प्रचार में तेजी लाने, बूथ मैनेजमेंट मजबूत करने, वोटरों को घर से निकालने, उनको वोट की ताकत बताने को लेकर आयोजित थी. बैठक गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज हाड़ी की अध्यक्षता में हुई. मनोज हाड़ी ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर मतदाताओं के पास जाएंगे.

उन्हें बताएंगे कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो गांव- देहात से लेकर शहर के लोगों को क्या फायदा मिलेगा. कैसे उनका जीवन स्तर सुधर जाएगा. बेरोजगारी की सवाल पर जनता के बीच जाएंगे, उन्हें बताएंगे कि एनडीए की सरकार में कैसे उनका भविष्य अंधकार में हो गया है. इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद कांग्रेस के वरीय नेता व झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव की रणनीति पर चर्चा करना था. उन्होंने बताया कि गोविंदपुर प्रखंड को 5 जोन में बांटा गया है और हर एक जोन में लगभग 46 बूथ आएंगे. सभी बूथों पर मजबूती से काम करने के इंतजाम किए गए है. हर जोन में संचालन समिति का गठन किया गया है. संचालन समिति को कहा गया है कि दो दिनों के अंदर बूथ समिति का गठन कर जानकारी दे. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी भी दी जा रही है कि कांग्रेस के पांच न्याय की जानकारी घर-घर पहुचाये. कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में गारंटी दी है कि किसानों को एम एसपी मिलेगी. हर एक घर की एक बुजुर्ग महिला को सालाना एक लाख रुपया मिलेगा.

युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा. इन सब बातों को घर-घर पहुंचने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी. वैसे युवाओं को भी शामिल किया जाएगा, जो अभी तक किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं है, लेकिन वह राजनीति में रुचि रखते है. बैठक में इंडिया गठबंधन के तमाम दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके पहले भी गोविंदपुर प्रखंड में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई थी और उसी बैठक की अगली कड़ी में सोमवार को यह बैठक की गई. अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाङी ने की, जबकि संचालन युवा कांग्रेस के सिंदरी विधानसभा अध्यक्ष टिंकू अंसारी ने किया.

सभा को संबोधित करने वालों में राजद के प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी एवं शेखर यादव, कांग्रेस के जिला महासचिव मोइन अंसारी, कांग्रेस के गोविंदपुर प्रखंड प्रभारी अनिल कुमार साव तथा भाकपा माले के सोमनाथ चक्रवर्ती, अभिषेक अलख एवं संदीप कौशल, आप पार्टी के अयूब अंसारी आदि शामिल थे. बैठक को गुलाम मुंतका, याकिब जावेद, अभिजीत चंद्रा, अशरफ अली, विश्वेश्वर सिंह, सद्दाम हुसैन, शरीफ अंसारी, मंजर आलम आदि ने भी संबोधित किया.

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...