Loksabha Election 2024 Third Phase Voting: 11 बजे तक हुई 25.41 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा बंगाल में 32.82 फीसदी पड़े वोट तो बिहार में 24.41 फीसदी पड़े

डिजीटल डेस्क : Loksabha Election 2024  के Third Phase Voting में मंगलवार सुबह 7 से दिन के 11 बजे के बीच कुल 25.41 फीसदी वोटिंग होने की सूचना है। मंगलवार को 11 राज्यों की 93 सीटों पर जारी मतदान में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल मतदाता अपने मताधिकार के इस्तेमाल में आगे हैं। मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचे और 32.82 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। बिहार में इतने ही समय तक 24.41 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। भारत निर्वाचन आयोग के अपडेट ब्योरे के मुताबिक, छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

बिहार में 10.03 फीसदी वोटिंग हुई, सबसे सुस्त मतदान महाराष्ट्र में 6.64 फीसदी

Loksabha Election 2024 के Third Phase की  Voting में आज उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की 9, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, पश्चिम बंगाल की 4, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की 2 सीटों पर मतदान जारी है। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देश में दिन के 11 बजे तक 25.41 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.82 फीसदी, दूसरे नंबर पर गोवा 30.94 फीसदी, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश में 30.21 फीसदी, चौथे नंबर पर छत्तीसगढ़ में 29.9 फीसदी, पांचवे नंबर पर असम में 27.34 फीसदी, छठें नंबर पर उत्तर प्रदेश में 26.12 फीसदी मतदान होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह कर्नाटक में 24.48 फीसदी, गुजरात में 24.35 फीसदी,  बिहार में 24.41 फीसदी, दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव में 24.69 फीसदी और महाराष्ट्र 18.18 फीसदी मतदान हुआ है।

पीएम मोदी अमित शाह संग पहुंचे पोलिंग बूथ, किया मतदान

Third Phase की जारी Voting में कुल 1331 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें 10 केंद्रीय मंत्री और 4 पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। मंगलवार को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में रहे। वहां पीएम मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके साथ उनके बड़े भाई भी मतदान करने पहुंचे थे। मतदान से पहले पोलिंग बूथ के बाहर खड़े बड़े भाई सोम मोदी का चरण स्पर्श कर पीएम मोदी ने आशीर्वाद लिया और मतदान के लिए कतार में खड़े वोटरों से भी कुशलक्षेम पूछा। मतदान केंद्र के भीतर पीएम मोदी ने प्रेसाइडिंग आफिसर और पोलिंग टीम के सदस्यों के समक्ष आम नागरिक की भांति दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर ईवीएम तक पहुंचे और अपना मत डाला। फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पोलिंग बूथ से बाहर निकले और सड़क के दोनों ओर खड़ी भीड़ का अभिवादन किया। मतदान के लिए पहुंचने के दौरान पीएम मोदी का काफिला पोलिंग बूथ से काफी दूर ही रुक गया। उसके बाद वहां अपने वाहन से उतरकर पीएम मोदी पैदल ही अमित शाह के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचे थे।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...