GAYA में शराब की सूचना पर छापेमारी में गई पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाया ईंट पत्थर

गया: गया में पूर्ण शराब बंदी है बावजूद इसके अवैध शराब कारोबारी शराब कारोबार से पीछे नहीं हट रहे। इतना ही नहीं अब शराब कारोबारी कार्रवाई में गए पुलिसकर्मी पर हमला करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला है गया से जहां शराब के लिए छापेमारी करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया और ईंट पत्थर से हमला कर दिया।

घटना डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा पंचायत के शिवरती पुर के महादलित टोला की है जहां शराब की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों के पथराव के बाद पुलिसकर्मी किसी तरह अपना जान बचा कर मौके से भागे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति का सर फट गया जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए।

डोभी थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की सूचना पर पुलिस छापेमारी के लिए गई थी इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर हमला का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। हमलवारों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- लालू पर SAMRAT का हमला, कहा ‘चुनाव के दौरान लालू प्रसाद को आरक्षण याद आता है’

GAYA GAYA GAYA

GAYA

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...