मुजफ्फरपुर में अपराधी बेखौफ, चाकू गोदकर जमीन कारोबारी की कर दी हत्या

मुजफ्फरपुर :  जिले में बेखौफ अपराधियों ने बीती रात जमीन कारोबारी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर फतेहपुर स्थित बैकुंठपुरी इलाके की है। मृतक की पहचान जाने माने जमीन कारोबारी आशुतोष शाही के चचेरे भाई अभिषेक शाही उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। वह औराई के शाही मीनापुर का रहने वाला था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा दिया है।

मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को सन्नी बाइक से चैनपुर फतेहपुर इलाके में गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच में ही घटना के कारणों का असली पता चलेगा। बताया जा रहा है कि पिछले साल जुलाई में जाने माने जमीन कारोबारी आशुतोष शाही व उनके तीन निजी अंगरक्षकों की भी हत्या कर दी गई थी। सन्नी शुरू से ही आशुतोष शाही साथ रहते थे और उनका जमीन का कारोबार भी संभालते थे।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। आसपास के लोगों की मृतक के घर पर भीड़ लग गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन नियमों का करना...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। JAC ने प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जरूरी...

Cyber Fraud: रांची में सोशल मीडिया दोस्ती और फर्जी APK से...

रांची में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और फर्जी आरटीओ चालान APK फाइल के जरिए दो लोगों से करीब 5.90 लाख रुपये...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...