धनबाद. बड़ी खबर धनबाद से आ रही है। जमीन कारोबारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। कारोबारी की पहचान शाहबुद्दीन सिद्दीकी के रूप में हुई है।
धनबाद में जमीन कारोबारी को मारी गोली
बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारी को बाइक सवार अपराधियों ने असर्फी अस्पताल के निकट नजदीक से गोली मारी। तीन बाइक सवार अपराधियों ने ऑफिस से निकलते वक्त उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि पूर्व में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से उन्हें धमकी दी गयी थी। धमकी के बाद उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया था, लेकिन बाद में बॉडीगार्ड को वापस ले लिया गया था। वहीं घटना की सूचना पर घटनास्थल पर डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद, थानेदार एवं भूली ओपी प्रभारी पहुंचे हैं।
राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट


















