लातेहार : लातेहार में चुनावी सभा में KALPANA SOREN ने हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में वोट की अपील की. कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के कार्यकाल की योजनाओं को जनता के सामने गिनवाया.
कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता के पास राज्य सरकार की इतनी योजनाएं हैं कि आपको केंद्र सरकार की कोई जरुरत नहीं पड़ेगी.

केंद्र सरकार ने हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया क्योंकि हेमंत सोरेन दलित की आवाज थे, आदिवासी की आवाज थे, गरीब की आवाज थे.
कल्पना सोरेन ने लातेहार की जनता के साथ नारा दिया, चतरा का सांसद कैसा हो, केएन त्रिपाठी जैसा हो…



















