केएन त्रिपाठी के भाई ने प्राथमिकी दर्ज करवाई

230
केएन त्रिपाठी के भाई ने प्राथमिकी दर्ज करवाई
रांची: एक दिन पहले आयोजित उलगुलान रैली में हुई मारपीट के मामले में चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई नंदगोपाल त्रिपाठी ने धुर्वा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
Advertisment

नंद गोपाल त्रिपाठी द्वारा प्राथमिकी में प्रभु दयाल यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि रैली के दौरान 20-25 लोग काला बिल्ला लगाकर कार्यक्रम में घुस गए और इंडिया गंठबंधन का विरोध करने लगे जब उन्होंने इसका विरोध किया तब कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

उनके सिर पर डंडे से हमला किया गया जिससे उनका सर फट गया। तुरंत कुछ लोगों ने खून से लथपथ हुए केएन त्रिपाठी के भाई को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका अभी इलाज चल रहा है।

जिला प्रशासन ने दर्ज करायी प्राथमिकी

उलगुलान रैली में आचार संहिता का उल्लंघन मामले में रांची जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Advertisement