गोपालगंज में PM MODI पर तेजस्वी और सहनी ने किया हमला

गोपालगंज: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी सोमवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने गोपालगंज पहुंचे। गोपालगंज के मांझा प्रखंड के उच्च विद्यालय परिसर में उन्होंने आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल उर्फ़ चंचल पासवान को जीत दिलाने की लोगों से अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल नफरत की राजनीति करते हैं। हिन्दू को मुसलमान से लड़ाने और दंगा फ़ैलाने की कोशिश करते हैं और खुद राज करते हैं। बिहार का मुख्य मुद्दा है गरीबी, बेरोजगारी लेकिन प्रधानमंत्री इस पर बात नहीं करते हैं। मोदी बताएं कि बिहार में कितने लोगों को रोजगार दिया। हमने पांच लाख सरकारी नौकरी केवल 6 महीने में बिहार के लोगों को दिया।

तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी, गैस सिलिंडर पांच सौ रूपये में मिलेगा, गरीब महिलाओं को हर वर्ष एक लाख रुपया की मदद दी जाएगी, हरेक परिवार को दो सौ यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी और अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जायेगा। तेजस्वी ने दावा किया कि इस बार एनडीए का सफाया हो रहा है। ये लोग हर जगह से हार रहे हैं और यही वजह है कि प्रधानमंत्री बार बार बिहार आ रहे हैं।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

लालू ने MODI पर किया बड़ा हमला, कहा ‘इस बार विदाई तय है’

PM MODI PM MODI PM MODI

PM MODI

Saffrn

Trending News

Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की...

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा...

Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease...

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर...

Deregulation Meeting: बिहार में निवेश और Ease of Doing Business बढ़ाने...

बिहार में विनियामक सुधार, निवेश बढ़ाने और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुराने कानून हटाने और सिंगल...

Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक...

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच...

Cooperative Department: मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला पदभार, ग्रामीण Economy...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। पैक्स, सहकारी बैंक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।Cooperative Department...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img