4TH PHASE का मतदान संपन्न, कुल 56.85 प्रतिशत हुई वोटिंग

पटना: चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। राज्य की सभी पांच सीटों पर कुल 56.85 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि इस बार का मतदान प्रतिशत 2019 के लोकसभा चुनाव से करीब 2.35 प्रतिशत कम है। चौथे चरण के मतदान में कुल 51 पुरुष और 4 महिला प्रत्याशी मैदान में थे जिनका भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।

राज्य की सभी पांच लोकसभा सीट दरभंगा, समस्तीपुर, उजियारपुर, बेगूसराय कर मुंगेर लोकसभा सीट अंतर्गत कुल 9447 बूथ बनाये गए थे। चौथे चरण के मतदान में कुल 11331 कंट्रोल यूनिट, 11370 बैलेट यूनिट और वीवीपैट का उपयोग किया गया। मुंगेर के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ बाकि सभी बूथ पर शाम के 6 बजे तक मतदान चला।

मतदान के दौरान कल 62 शिकायतें चुनाव आयोग को प्राप्त हुई जिसका निष्पादन ससमय कर लिया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एक एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। चुनाव आयोग के अनुसार सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में मतदान के पूर्व जांच के दौरान करीब 1.39 करोड़ रूपये जब्त किये गए थे जबकि करीब 4.98 करोड़ रूपये मूल्य का करीब 135970 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया था।

चुनाव आयोग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंगेर जिलांतर्गत मतदान केंद्र संख्या 210 पर मॉक पोल से पहले ही एक मतदान कर्मी ओंकार कुमार चौधरी का निधन हो गया।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

मंत्री मंगल पांडेय ने 4TH PHASE के सभी सीट पर जीत का किया दावा

4TH PHASE 4TH PHASE 4TH PHASE

4TH PHASE

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...